चक्रधरपुर (जय कुमार): प्रखंड के ग्राम गुंजा में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आर्दश नव युवक संघ की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सह बीस सुत्री सदस्य विजय सिंह सामाड उपस्थित थे। सबसे पहले कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा श्री सामाड को स्वागत किया। तदुपरांत श्री सामाड, पूर्व मुखिया काशीनाथ महतो, वार्ड सदस्य मीना देवी सभी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर बच्चों का दौड़ का शुभारम्भ किया।
मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों पूर्व वार्ड सदस्य भीष्म महतो, सुखराम लोहरा,बाबलु महतो,देव लाल महतो, बहादुर लोहरा, अजीत महतो, मांगु महतो, संजय डांगिल, सुभाष चन्द्र महतो, संदीप महतो शंभू शरण महतो, राजकिशोर तांती, राजकुमार महतो, हेमंत महतो, नरेंद्र बोदरा, खिरोध महतो आदि मौजूद थे।
Read More : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर के बच्चों को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया सम्मानित