Connect with us

TNF News

देवघर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पंजाब नेशनल बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत अशोक कुमार यादव के साथ नगर थाना प्रभारी रतन सिंह के द्वारा 2 जनवरी को बैंक में घुसकर किए गये बर्बरता पूर्ण व्यवहार के खिलाफ आक्रोश रैली सह कैंडल मार्च का आयोजन पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा की गई।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 06 जनवरी, 2023

जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के निकट आयोजित इस रैली में 150 से भी ज्यादा पूर्व सैनिक, बैंककर्मी पूर्व सैनिक तथा असैनिक लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी सम्मलित हुई। रैली प्रारंभ होने से पहले पूर्व सैनिक सेवा परिषद के हरेंदु कुमार शर्मा ने विषय प्रवेश को रखते हुए रैली को संबोधित किया एवं सामान्य निर्देश दिए वहीं पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाई यूनियन के प्रदेश महासचिव श्री राम अयोध्या सिंह ने भी लोगों को संबोधित  करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी। तत्पश्चात जिला महामंत्री श्री दिनेश सिंह एवं संगठन मंत्री श्री राजीव रंजन के नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में हाथों में बैनर एवं विरोध के लिखित नारे एवं कैंडल के साथ लोगों ने मार्च किया। अशोक यादव को जल्द से जल्द रिहा करने एवं दोषी रतन सिंह को जेल में डालने के लिए लोगों ने नारे लगाए। 

THE NEWS FRAME

इस संबंध में सोमवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा डीसी को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कैंडल मार्च सह आक्रोश रैली वसंत टॉकीज के सामने से होते हुए शहीद चौक से गुजरकर पुनः साकची गोल चक्कर पर समाप्त हुई जहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा तरह तरह से अपने आक्रोश प्रकट किए।  अंत में जिला महामंत्री दिनेश सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा बैंक कर्मी पूर्व सैनिक हरेंदु कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *