Connect with us

सोशल न्यूज़

दीपावली के शुभ अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में हुआ दीपोत्सव। मंदिर समिति के संरक्षक व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय हुए उपस्थित।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 05 नवम्बर, 2021

दीपावली के शुभ अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में मंदिर समिति के सौजन्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर समिति के संरक्षक व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए।

विधायक सरयू राय एवं समिति के सदस्यो ने मंदिर परिसर में 3000 से अधिक दीप प्रज्वलित कर एवं उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दीपावली का त्योहार मनाया। 

THE NEWS FRAME

इस मौके पर श्री सरयू राय ने कहा की दीपावली शांती और सद्भाव का महान पर्व है, दिवाली लोगों के जीवन में शुभ संदेश लेकर आता है। माता लक्ष्मी और कुबेर सभी की मनोकामना पूरी कर उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण बनाये रखें, इसकी हम आराधना करते हैं। 

THE NEWS FRAME

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, संजीव आचार्या, हरेराम सिंह, भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मंत्री विकास गुप्ता, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, विद्युत प्रतिनिधि पी विजय राव, पेयजल सह प्रभारी शंकर कर्माकर, जन कल्याण प्रतिनिधि मिष्टु सोना, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, उद्योग प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगींद्र सिंह जोगी, युवा मोर्चा महामंत्री काशी नाथ प्रधान, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, असीम पाठक, अभय सिंह, अशोक सिंह, मार्टिन लैजरस, किरण सिंह, पुतुल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *