जमशेदपुर | झारखण्ड
विगत 6 वर्षों से जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी शहीद परिवारों को दिवाली के पूर्व संध्या पर दीपावली का उपहार एवं सम्मान प्रदान किया जाता था। इस वर्ष भी पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से संपर्क कर इस कार्यक्रम को अयोजित कराने का आग्रह किया था। परंतु जिला प्रशासन की तरफ से कोई पहल न होता हुआ देखकर परिषद ने स्वयं शहीद परिवारों को उपहार देने का वीणा उठाया और आज जिला महामंत्री दिनेश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टुपुर स्थित शहीद मनोज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी कीताडीह स्थित शहीद किशन दुबे की माता जगमाया देवी, बागबेड़ा स्थित शहीद जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी एग्रीको में शहीद श्रीनिवास राव की पत्नी पद्मा राव एवं बालीगुमा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन के पिता सेवानिवृत्ति सूबेदार नवीन जी को दीपावली का उपहार भेंट किया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह अशोक श्रीवास्तव सतनाम सिंह हंसराज सिंह हरेंदु शर्मा अजय कुमार एवं मिथिलेश कुमार सिंह शामिल थे।
 |
|
शहीद श्रीनिवास की पत्नी पद्मा राव को दीपावली का उपहार देते पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधिगण
|
 |
|
शहीद जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती को उपहार….
|
 |
|
शहीद किशन दुबे की माता जगमाया देवी को उपहार…
|
 |
|
शहीद मनोज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी को उपहार
|
 |
|
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन के माता पिता को उनके घर जाकर संगठन के प्रतिनिधियों ने दीपावली का उपहार प्रदान किए….
|