Connect with us

झारखंड

दीपकों के जगमगाहट के साथ गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

अखिल विश्व गायत्री परिवार टाटानगर का नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) और प्रज्ञा महिला मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय 9 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ आज दुसरे दिन भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे सैकड़ो 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया। यज्ञ का संचालन श्रीमतीं जसवीर कौर, गंगा देवी, सुनैना देवी तथा देव संस्कृति विश्व विद्यालय से आये देव कन्या बहन निकिता रावत, प्रियंका थापा एवं गजेन्द्री विश्वकर्मा ने किया। यज्ञ में उपस्थित अपार जन समूह ने स्वर मिलाते हुए पूरे छेत्र को गायत्री मंत्र से गुंजायमान कर दिया। 

THE NEWS FRAME

इसके उपरांत यज्ञ शाला में विभिन्न संस्कार संपन्न हुए जिसमे 3 पुंसवन संस्कार, 1मुंडन संस्कार, 17 दीक्षा संस्कर एवं 37 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार हुआ। भोग प्रसाद के वितरण के साथ संध्या 4 बजे से 1551 दीपक जलाकर श्री रमाकांत प्रसाद जी और श्री आलोक कुमार ने दीप महायज्ञ से पूर्णहुती कराया।  

THE NEWS FRAME

इस कार्यक्रम के सफलता के लिए प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखंड  के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने सभी कार्यकर्ताओं को मंत्रपट्टा पहना कर अभिवादन किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मण भगत, अजय मिश्रा, प्रेम कुमार, छोटू, बबिता मिश्रा, पुष्पा बहन, रछन्दा, शिखा महतो, संतोष श्रीवास्तव, रोहित, मंजु देवी, पिंटू मिश्रा, सोना देवी, राजु मिश्रा के साथ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के युवाओं का योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *