Connect with us

नेशनल

दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित हुए चंचल भाटिया

Published

on

THE NEWS FRAME

दिल्ली : NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा दिया गया और उन्हें सांसद मनोज तिवारी ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से 30 ऐसे व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जाता है, जो सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में विशेष योगदान देते हैं। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान चंचल भाटिया को मिला, जो अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं।

THE NEWS FRAME

चंचल भाटिया कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, कन्याओं के विवाह में सहायता, श्राद्ध कर्म में सहयोग जैसे कार्यों में निरंतर योगदान देते हैं। साथ ही, वे एक सक्रिय प्लेटलेट्स डोनर भी हैं और अब तक 17 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। उनकी इन्हीं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

सम्मान प्राप्त करने के बाद चंचल भाटिया ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि लौहनगरी के हर व्यक्ति का है। उन्होंने सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, सांसद मनोज तिवारी, सेल्यूट तिरंगा संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *