Connect with us

TNF News

त्रयंबक महादेव मंदिर (बड़ा हनुमान मंदिर), में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी गांधी मैदान मानगो की हुई अहम बैठक।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 26 अगस्त 2022 

श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी गांधी मैदान, मानगो की विशेष बैठक आज दिनांक 26/08/2022, शुक्रवार को त्रयंबक महादेव मंदिर (बड़ा हनुमान मंदिर), के सभागार में हुई l बैठक में आय व्यय रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया l 

इसके पश्चात भव्य दुर्गा पूजा आयोजन हेतु नई कमेटी का गठन किया गया l बैठक में समिति के उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री रामाश्रय सिंह (गुल्लू सिंह), महासचिव श्री शिव प्रकाश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री हिमाशु गिरी को बनाया गया। मुख्य संरक्षक श्री नीरज सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि जल्द ही पूरी कार्यसमिति की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी।

31 अगस्त बुधवार को भूमि पूजन किया जाएगा एवं पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रामाश्रय सिंह ने सभी से निवेदन किया कि सभी मिलजुल कर शांति पूर्ण माहौल में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करने में सक्रिय रूप से तन मन धन के साथ सहयोग करें।

बैठक में मुख्य रूप से श्री रामाश्रय सिंह, श्री रविंद्र तिवारी, श्री सौरभ सिंह, श्री नील कमल शेखर, श्री नित्यानंद सिन्हा, श्री ललन शर्मा, श्री दशरथ चौबे, श्री विजय तिवारी, श्री शंभू त्रिवेदी, राहुल कुमार हिंदू, लल्लू सिंह, श्री नंद लाल गुप्ता, श्री बिनोद राय, श्री हिमांशु गिरी, श्री मनोज शर्मा, श्री निशीनाथ सिन्हा, जगदीश तिवारी, अंकेश श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *