Connect with us

झारखंड

डॉ. अजय कुमार ने की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

Published

on

डॉ. अजय कुमार ने की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। जमशेदपुर के पूर्व सांसद, पूर्व आईपीएस अधिकारी, पूर्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, और निवर्तमान एआईसीसी प्रभारी (ओडिशा, तमिलनाडु, एवं पुडुचेरी) डॉ. अजय कुमार ने 25 अगस्त को जमशेदपुर पूर्वी (48) विधानसभा से अपनी दावेदारी का आवेदन पूर्वी सिंहभूम के कार्यकारी जिलाध्यक्ष (नगर) धर्मेन्द्र सोनकर को सौंपा।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान धर्मेन्द्र सोनकर ने बताया कि डॉ. अजय कुमार, जो जमशेदपुर के सर्वमान्य और गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं, की उम्मीदवारी का समाज में बहुत समय से इंतजार था। उनके नामांकन का आवेदन रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में अन्य दो आवेदनों के साथ जमा किया गया। धर्मेन्द्र सोनकर ने खुद जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से, और सुरेंद्र कुमार झा उर्फ बब्लू झा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से आवेदन दाखिल किया है।

डॉ. अजय कुमार की उम्मीदवारी से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल है। उनकी छवि एक तेजतर्रार पूर्व आईपीएस अधिकारी और कुशल प्रबंधक के रूप में है, जो पारंपरिक नेताओं से अलग है। उनके आने से इस क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह है, और उनकी दावेदारी ने विधानसभा चुनाव की दौड़ को और भी रोमांचक बना दिया है।

यह भी पढ़ें : बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की रहस्यमय मौत पर वकील समुदाय की गहरी चिंता, उठी गहन जांच की मांग – सुधीर कुमार पप्पू

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *