मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा, बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स पर भाजपा ने बोला हमला, पहले सुविधा दो, फिर टैक्स वसूलो का दिया नारा, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 29, 2025 9:28 PM
Follow Us:
Add A Heading 47 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की जर्जर नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने नगर निगम की लापरवाही और नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए अविलंब समाधान की मांग की।

भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानगो नगर निगम की संवेदनहीनता और उदासीनता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया गया कि मानगो क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कचरे का अंबार गलियों, सड़कों और नालियों में जमा हो गया है, जिससे कई गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

THE NEWS FRAME

Read More : सरजामदा में ऑटो चालक की अचानक मृत्यु, परिवार बेसहारा – समाजसेवी रवि जायसवाल ने बढ़ाया मदद का हाथ

आज स्थानीय नागरिकों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी बेखबर हैं। पार्टी ने मांग की कि कचरा निष्पादन की स्थायी व्यवस्था की जाए और सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मानगो की चार लाख से अधिक आबादी पानी की भारी किल्लत झेल रही है। सप्लाई वाटर अनियमित है, और अधिकतर चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने का स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। आने वाले दिन में गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति को नियमित करने की मांग की गई है, ताकि जनता को जल संकट से राहत मिल सके।

भाजपा ने शिकायत की कि मानगो के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं। नशे और अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पार्टी ने जल्द से जल्द सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

भाजपा ने नगर निगम पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पहले तत्कालीन मंत्री ने बड़े-बड़े पोस्टर लगवाकर घोषणा की थी कि बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स वापस ले लिया गया है। लेकिन अब जनता से जबरन कई गुना अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। नगर निगम जनता को लूटने में लगा है, लेकिन जब सुविधा देने की बारी आती है, तो ये लोग फरार हो जाते हैं। भाजपा ने कहा कि पहले जनता को विश्व स्तरीय सुविधा दो, फिर टैक्स बढ़ाने की बात करो।

Read More : दुमुहनी में पावन स्नान एवं त्रिवेणी संगम जल का भक्तों पर छिड़काव

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम पर जमकर हमला बोला और इसे जनता के साथ अत्याचार करार दिया। उन्होंने कहा कि मानगो की हालत नरक से भी बदतर हो गई है। नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। जनता गंदगी, जल संकट और अपराध से त्रस्त है, लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर बैठा है।

मानगो के हर गली-मोहल्ले में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कई महीने से सफाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने साफ कर दिया कि अगर नगर निगम ने जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो भाजपा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। सुधांशु ओझा ने कहा कि यह भाजपा की अंतिम चेतावनी है। यदि नगर निगम अब भी नहीं जागा, तो हम सड़कों पर उतरेंगे, नगर निगम का घेराव करेंगे, और अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराएंगे। जनता को भगवान भरोसे छोड़ने वालों को भाजपा चैन से नहीं बैठने देगी।

इस दौरान मुख्यरूप से डॉ. राजीव, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, संजीव कुमार, प्रेम झा, नित्यानंद सिन्हा, दिलीप सिंह, छोटन मिश्रा, शिवप्रकाश शर्मा, संध्या नंदी, निसार अहमद, सुशील पांडेय, नितिन त्रिवेदी, राजू प्रजापति, संजय सिंह, संतोष चौहान, मनोज ओझा, बिरेन महतो, राकेश दुबे, घनश्याम साव, अनिमेष सिन्हा, प्रसन्नजीत महापात्रा, मुन्ना मोहंती, राकेश प्रसाद, मनोज गुप्ता, मीणा शर्मा, मणिभूषन, राजेश शर्मा समेत मानगो क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment