Connect with us

झारखंड

डॉक्टर्स डे पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई की टीम एमजीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट प्रो. डॉ. रविन्द्र कुमार से मुलाकात कर किया सम्मानित। एमजीएम में हो रही अमानवीय घटनाओं की दी सूचना।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई की टीम ने आज दिनांक 01 जुलाई, 2023 को सूबे के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट प्रो. डॉ. रविन्द्र कुमार जी से शिष्टाचार मुकालात की और डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक पुस्तक गीता भेंट किया।

बता दें कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिनमें प्रदेश कमिटी की महिला सेक्रेटरी नीतू दुबे और महासचिव आतिफ खान, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष मुहम्मद कलीमुल्लाह, सचिव अभिषेक कुमार शामिल थे, इन्होंने एमजीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट प्रो. डॉ. रविन्द्र कुमार से मुलाकात करते हुए, उन्हें सम्मानित किया। साथ ही एमजीएम के ताजा हालातों पर विशेष चर्चा की।

THE NEWS FRAME

जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ने स्पष्ट रूप से एमजीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट प्रो. डॉ. रविन्द्र कुमार को कहा कि पिछले दिनों रात्रि होमगार्ड जवानों ने पत्रकारों के साथ अपमानजनक दुर्व्यवहार किया था जो कि अमानवीय था। यह हम सभी के लिए अशोभनीय है। जिसपर डॉ. रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें है और ऐसा दुबारा नहीं होगा इसपर होमगार्ड के जवानों को आदेश दिया जा चुका है। 

अनिल कुमार मौर्य ने आगे कहा कि पत्रकार हमेशा एमजीएम प्रशासन के साथ मिलकर एवं तालमेल बनाकर सामाजिक कार्य में लगी रहती है। संगठन का भी सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। 

THE NEWS FRAME

साथ ही वर्तमान समय में एमजीएम के ताजा हालातों पर एक सूचना पत्र भी डॉ. रविन्द्र कुमार को सौंपा गया। यह पत्र आज लिखा गया था जिसका मुख्य विषय एमजीएम हॉस्पिटल में कुव्यवस्था के विरोध में सादर सूचना था। पत्र में लिखा गया था : 

महाशय, सादर सूचित करते हुए आपको बताना चाहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में अमानवीय घटनाएं घट रही है, जिसकी जानकारी विभिन्न माध्यमों, अखबार/ पोर्टल के जरिए मिल रही है। यह घटना बेवजह है, जिसका सामाजिक जीवन में होना दुखदाई है। इन विषयों / घटनाओं पर आपका ध्यान आकृष्ट करना है, जैसे – 

1. बेड पर ब्लड चढ़वाती महिला को चूहे द्वारा कुतरना, डॉक्टर से करने के बावजूद किसी ने उसकी नहीं सुनी और महिला ने स्लाइन को खुद निकाला।

2. एक सप्ताह पहले रात्रि होमगार्ड द्वारा पत्रकारों के साथ रात्रि में अपमानजनक व्यवहार करना।

3. वर्षा के मौसम में महामारी को रोकने के लिए अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई करवाना।

4. ठेकेदारों और कर्मचारियों द्वारा महिला मरीजों और महिला अटेंडरों के साथ अश्लील हरकत करना।

अतः आपसे अनुरोध है की निम्नांकित विषयों पर जानकारी ग्रहण कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। ताकि हम सब मिलकर अस्पताल को बेहतर बना सके।

धन्यवाद।

पत्र को स्वीकार करते हुए डॉ. रविन्द्र कुमार ने साफतौर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कहा कि वे पत्र में लिखी बातों पर गौर करेंगे और इसकी जांचोपरांत उचित कार्यवाही करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *