Connect with us

झारखंड

डेंगू के प्रकोप को लेकर साकची में आम आदमी पार्टी द्वारा जन जागरण जागरूकता अभियान निकाला गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 27/08/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर के बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को लेकर जन जागरण जागरूकता अभियान निकाला।

यह जन जागरण अभियान और रैली साकची मुख्य गोलचक्कर में चला और इसके बाद साकची मार्केट में यह रैली घूम घूम कर जनता से अपील किया और डेंगू से सावधानियां बरतने और सरकार द्वारा दिशा निर्देश का पालन करने का आग्रह किया।

THE NEWS FRAME

शहर में इस समय डेंगू का काफी केश बढ़ा हुआ है और इसके कारण आम लोगो की मौतें हो रही है और हमारा पूर्वी सिंहभूम जिला इस में काफी आगे है।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, मनोज कुमार सिंह, राहुल ठाकुर, जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, जिला सह सचिव मंगल करूवा, हक्कुमुदिन वारिस, जमशेद आलम, कमलेश गुप्ता, हेमंत द्विवेदी, महिला कार्यकर्ता ममिता द्विवेदी, संगीता चौबे, रानी देवी, सक्रिय कार्यकर्ता मणियादव, मनीष कुमार सिंह,दीपक प्रसाद, देवेंद्र नाथ बनर्जी, मोहमद सगीर, बंटी कुमार और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *