Connect with us

उत्तर प्रदेश

ट्राइएंगल लव स्टोरी में गयी 16 वर्षीय लड़की की जान। बक्से के अंदर मिली लाश, प्रेमी ने ही कर दी हत्या।

Published

on

THE NEWS FRAME


Crime | Dairy 

भदोही, उत्तर प्रदेश : 16 वर्षीय लड़की की लाश मिली बंद बक्से में। कौन थी वो लड़की और कौन था उसका कातिल जानकार चौक जायेंगे। यह मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है। 2 सितंबर को बक्से में बंद  पुलिस को 16 वर्षीय लड़की की लाश मिली। पुलिस ने जाँच आरम्भ की तो पता चला की इसका कातिल इसका प्रेमी निकला। 

हत्या का मुख्य कारण ट्राइएंगल रिलेशनशिप था। 

दो लड़कों के बीच एक लड़की, हत्यारे प्रेमी का अफेयर लड़की के साथ था। लेकिन लड़की किसी और लड़के से भी नजदीकी बढ़ा रही थी। 

हत्यारे लड़के का नाम उपेंद्र श्रीवास्तव है। उपेंद्र को जब उसके दूसरे लड़के से नजदीकियों के बारे में पता चला तो उसे यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उसने लड़की मुस्कान (बदला हुआ नाम) से कई बार कहा की वह उस लड़के से बातचीत करना छोड़ दे। इसपर लड़की हाँ कह देती लेकिन, उसने बातचीत जारी रखा, जिसे देखकर दोनों के बीच एक दिन भयंकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उपेंद्र बर्दाश्त नहीं कर सका और हाथापाई में वह भूल गया की उसने अपनी प्रेमिका का गला घोंट दिया है। इस मर्डर को छुपाने के लिए उसने बाजार से एक बक्सा खरीदा और उसमें लाश डाल कर, बाइक में लादकर 40KM दूर एक जंगल में ले गया और उस बक्सा को छोड़ आया।

बता दें की उपेंद्र श्रीवास्तव एक मल्टीनेशनल कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। पड़ोस की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की मुस्कान से उसकी जान पहचान हुई और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गयी। दोस्ती मोहब्बत में बदल गयी। और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। वाराणसी के महामानापुरी कॉलोनी में उपेंद्र ने एक किराए का कमरा लिया, जहां मौका मिलने पर दोनों दिन के समय साथ रहते थे। और रात में दोनों अपने-अपने घर चले जाते थे। 

खाना खिलाने के बाद की हत्या 

इसी बीच एक दिन उपेंद्र को शक हुआ कि मुस्कान किसी और लड़के से भी बात करती है। और इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा था। एक सितंबर के दिन उपेंद्र मुस्कान को उसके घर से रिसीव कर अपने कमरे पर ले आया, जहाँ दोनों ने एकसाथ घंटों वक्त बिताया। बाहर से खाना मंगाकर साथ खाया और फिर दोनों बातचीत करने लगे इस दौरान उपेंद्र ने मुस्कान को  दूसरे लड़के से बात करने के लिए मना किया। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। आवेश में आकर उपेंद्र ने लड़की के साथ हाथापाई की और उसका गला दबा दिया। इससे भी उसका मन शांत नहीं दुआ तो उसने क्रोधित होकर मुस्कान का सर पकड़ जमीन पर पटक दिया।

बक्से में पैक कर लगाया लाश को ठिकाने 

उस घटना के बाद उपेंद्र काफी डर गया। उसने मुस्कान को मार दिया था। इस कृत्य को छुपाने के लिए वह बाजार से लोहे का एक बक्सा खरीद लाया और लाश को उस बक्सा में पैक कर अपनी बाइक के पीछे बाँध दिया। 

शव को ठिकाने लगाने के लिए बनारस से 40 किलोमीटर दूर भदोही की तरफ गया। 

शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने बनारस से करीब 40 किलोमीटर दूर भदोही में गोपीगंज थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के किनारे लाला नगर में सुनसान जगह बक्सा को उतार दिया  और अपनी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाल कर बक्से में आग लगा दी।  खुद को बचाने और लड़की की पहचान छुपाने के लिए उसने लड़की का चेहरा भी जला दिया। 

सीसीटीवी फुटेज ने उगला राज 

स्थानीय लोगों ने बक्से में लड़की का जला हुआ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और इस संगीन मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। इस क्रम में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में सुराग मिल  गया। जिसमें एक लड़का बाइक में लोहे का बॉक्स लेकर उस इलाके की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा था,  जहां पर लड़की का शव मिला था। फुटेज के आधार पर पड़ताल तेज करते हुए पुलिस ने आरोपी उपेंद्र श्रीवास्तव को आख़िरकार गिरफ्तार कर ही लिया। साथ ही उसकी बाइक भी बरामद की गई। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *