मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, प्रधानमंत्री ने दी बधाई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 7, 2021 3:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा।  युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।  उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया।  गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।  

– नरेंद्र मोदी (@narendramodi) 7 अगस्त, 2021

THE NEWS FRAME

Tokyo 2020 : शनिवार 7 अगस्त, 2021

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में  भारत ने आज एक स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि अभी तक भारत के खाते में एक भी गोल्ड मेडल नहीं आया था। आज Tokyo Olympic 2020 में भारत ने पहला गोल्ड हासिल किया है। इसके साथ ही भारत की झोली में कुल 7 मेडल आ चुके हैं। जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल है।

आज का गोल्ड नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में जीतकर भारतीयों का दिल जीत लिया है। इस अद्वितीय जीत पर भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर एक बधाई संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि “टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा।  युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।  उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।”

आपको बता दें कि इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक वर्ष 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीत कर भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख दिया था। आज ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन कर भारतीय इतिहास में जगह बना ली है। 

बता दें कि 23 वर्षीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में ही 86.59 मीटर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनायी और अपने दूसरे प्रयास में ही 87.58 मीटर तक भाला फेंक कर यह तमगा हासिल किया है। हालांकि उनका प्रदर्शन प्रारम्भ से ही सर्वश्रेष्ठ था। इसलिए गोल्ड इनके नाम ही हुआ। 

दूसरे स्थान पर चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच रहे जिन्होंने 86.67 मीटर भाला फेंककर सिल्वर प्राप्त किया और चेक गणराज्य से ही वितेजस्लाव वेस्ली ने 85.44 मीटर तक भाला फेंककर ब्रॉन्ज मेडल ग्रहण तीसरे स्थान पर रहे।

History has been scripted at Tokyo! What @Neeraj_chopra1 has achieved today will be remembered forever. The young Neeraj has done exceptionally well. He played with remarkable passion and showed unparalleled grit. Congratulations to him for winning the Gold. #Tokyo2020 https://t.co/2NcGgJvfMS

— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2021

पढ़ें खास खबर– 

मोबाइल पर कुछ बातों का जवाब देकर गूगल से कमाएं घर बैठे पैसे, वह भी जब आप चाहें तब।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली को हुई चिंता, वैक्सिनेशन के बावजूद लोग मर रहे हैं।

निंदनीय अपराध! प्रदर्शनकारी छात्र – छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज।

भारतीय खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला, नया नाम होगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment