TNF News

टाटा स्टील वर्क्स क्षेत्र में बोन्साई और हर्बल पार्क बनाया गया।

Published

on

 


जमशेदपुर :  जमशेदपुर वर्क्स के अंदर स्टीलनियम हॉल के पास बोन्साई और हर्बल पार्क बनाया गया है। जिसका उद्घाटन मार्च 2021 को रुचि नरेंद्रन द्वारा किया गया था।

बोन्साई पेड़ क्या है यह तो हम सभी जानते हैं।  बड़े और विशाल पेड़ों को छोटे आकार में बनाने की कला है बोन्साई।

बोन्साई एक जापानी शब्द है, जिसका अर्थ है ‘दोने में दरख्त’। छोटे मिट्टी के गमले में बड़े पेड़ों की नकल जो आकार में बौने होते हैं।

इस पार्क का मुख्य उद्देश्य पौधे और उसके औषधीय महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की है। यह पार्क 375 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें बोन्साई  की 14 प्रजातियों और हर्बल पौधों की 15 प्रजातियों को रखा गया है। 

पर्यावरण संरक्षण और जमशेदपुर के वातावरण को सुधारने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।  टाटा स्टील पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और पर्यावरण के प्रति ये अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना भी जनता है। प्रत्येक वर्ष टाटा स्टील वर्क्स क्षेत्र के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कदम आगे बढ़ाया है।
बता दें कि टाटा स्टील पर्यावरण संरक्षण के प्रति बहुत ही सजग रहता है। उसने बोनसाई और हर्बल पार्क की तरह ही पिछले साल जमशेदपुर के अंदर पेलेट प्लांट के पास एक मियावाकी वन भी बनाया है।

पढ़ें यह खास खबर – 

झारखंड राज्य के 32 स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version