मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: April 7, 2024 2:01 PM
Follow Us:
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, अजय मिश्रा के आकस्मिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार शोक में डूब गया है। जिला अध्यक्ष, आनंद बिहारी दुबे ने मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

मिश्रा का निधन 5 अप्रैल को रात्रि 11 बजे हृदयाघात के कारण हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेसजनों में शोक की लहर फैल गई।

अजय मिश्रा के निवास स्थान, बागबेड़ा 5 नंबर रोड पर सुबह से ही कांग्रेसजनों का आना-जाना शुरू हो गया था। मिश्रा के पिता, श्री उदय नारायण मिश्र भी बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अजय मिश्रा अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : Alert: रामनवमी, ईद, हिन्दू नववर्ष, सरहुल पर्व के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति व रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ की हुई बैठक

उनका पार्थिव शरीर शाम को उनके निवास से कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय ले जाया गया, जहाँ पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसजनों ने ‘अजय मिश्रा अमर रहे’ के नारे लगाए।

बागबेड़ा निवास पर ही बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, राज नारायण यादव, संजय यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

Leaflet IQS 6

स्वः अजय मिश्रा का अंतिम संस्कार पार्वती घाट में बागबेड़ा निवासियों और कांग्रेसजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दुखद घड़ी में कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़े रहे।

Leave a Comment