Connect with us

TNF News

झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, पूर्वी सिंहभूम के ज़िला कार्यकारिणी की बैठक आज मीना टॉवर में हुई सम्पन्न।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 25 दिसम्बर, 2021

झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) ज़िला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय मीना टॉवर, महिंद्रा ऑटो शोरूम, प्रथम तल्ला, पूर्वी सिम्भूम (जमशेदपुर) में दिनाँक 25 दिसम्बर 2021 को आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिम्भूम (जमशेदपुर) के  ज़िला अध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा ने किया तथा मंच संचालन प्रदेश सचिव श्री सुजीत कुमार शर्मा ने किया ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास राणा शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रधान महासचिव श्री सन्तन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, प्रदेश सहायक कोषाध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा, राँची ज़िला अध्यक्ष श्री सन्तोष कुमार शामिल हुए।

मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि झारखण्ड में आर्टिजन डवलपमेंट बोर्ड का गठन करे हेमन्त सरकार। पिछड़ी जाति को आजीवन वैद्यता वाला जाती प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था हो। शिक्षा से ही विश्वकर्मा समाज का उत्थान सम्भव।  


बैठक में  निर्णय लिया गया कि……

– प्रखण्ड स्तर से जिला स्तर तक सामाजिक संगठन को मजबूत करना

– पूर्वी सिम्भूम ( जमशेदपुर ) ज़िला कमेटी का विस्तार

– प्रखण्ड स्तर से जिला स्तर तक महिला संगठन विस्तार 

 –  नगर निगम चुनाव में अपने समाज के प्रत्याशी को सर्वसम्मति बनाकर हर सम्भव मदद और सहयोग करना

– राँची में मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय रैली पर चर्चा की गई।

आज पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) ज़िला कार्यकारिणी की बैठक के सफल आयोजन में मुख्य रूप प्रदेश संरक्षक श्री अरुण कुमार ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव रामविलास शर्मा, प्रदेश सचिव प्रकाश विश्वकर्मा, लखन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शालीग्राम शर्मा,अर्जुन राणा, श्रीमती मीरा शर्मा, श्रीमति ऋतु शर्मा, राजकिशोर शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा सहित सैकड़ों विश्वकर्मा बन्धु शामिल हुए।

THE NEWS FRAME


Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *