Connect with us

झारखंड

झारखंड होमगार्ड एसोसिएशन के जवानों की समस्या जानने सदर अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

झारखंड होम गार्ड एसोसिएशन के जवानों के अनुरोध पर भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सेवानिवृत्त डीआईजी ने सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे जवानों के समस्याओं को जाना।

जवानों द्वारा बताया गया की वे सब पूर्वी सिंहभूम के सदर अस्पताल में कार्यरत है और उन्हें विगत पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है।

श्री सिंह के द्वारा सिविल सर्जन से इनके वेतन भुगतान करने की पहल करने की बात कही गई। साथ ही उन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग में होम गार्ड के जवानों को पांच महीनों से वेतन नहीं मिलना काफी दुर्भाग्य की बात है, उम्मीद है इसपर स्वास्थ्य मंत्री जरूर संज्ञान लेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *