Connect with us

झारखंड

झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में न्यू. सी. पी. कल्ब (राममंदिर) सोनारी से भव्य “भोजली शोभा यात्रा” बड़े ही धुमधाम और बाजे – गाजे के साथ निकाली गई।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखंड 

झारखण्ड लोधी क्षत्रिय महासभा केन्द्रीय कमिटी, जमशेदपुर, झारखण्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी “झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में न्यू. सी. पी. कल्ब (राममंदिर) सोनारी से भव्य “भोजली शोभा यात्रा” बड़े ही धुमधाम और बाजे – गाजे के साथ निकाली गई। उज्जैना वाली नव विवाहित युवतियों के सिर और हाथ पर भोजली लिए टोकरियाँ शोभा यात्रा की शोभा में आकर्षण, का केंद्र बनी हुई थी। 

प्रथम पंक्ति में उज्जैना वाली युवतियों में श्री मति नेहा वर्मा, सीमा जंघेल, आरती देवी भारती देवी। शोभा भीमा यात्रा का नेतृत्व महासभा के सभी पदाधिकारी गण और सभी सदस्य गण कर रहे थे। शोभा यात्रा का संचालन महिला संगठन की सदस्या एवं युवा वर्ग की भूमिका काफी सराहनीय रही। नदी में भोजली विसर्जित करने के पश्चात पुनः कल्ब में आकर महिलाओं द्वारा संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत की गई। विसर्जित भोजली को एक-दूसरे के कानों में खोंसकर भोजली त्योहार की बधाई दी गई और उज्जैना वाली युवतियों को महासभा के ओर से उपहार भेंट किया गया।

आज के शोभा – यात्रा को सफल संचालन में मुख्य रूप से सर्वश्री पन्ना सिंह उथेल, दीप सिंह, अशोक सिंह, दीन दयाल प्रसाद, हादुर सिंह, नारद मंडल, हरिश्चन्द्र वर्मा, योगेन्द्र कुमार, अर्जुन जोशी विनोद सिंह, निर्मल जंघेल, सभी कार्यकारीणी सदस्य, सहीय सदस्य महिला संगठन से श्री मति अंजन देवी, दोस्ती संघ, वंदना कुमारी ज्योति सिंह, भजनी जंबेल, जयंती देवी, शमिनी सिंह, युवाओं में सुरज लाल बंटी, कमल, युगपाल, ओम, राहूल गौरव इत्यादि थे। धन्यवाद अध्यक्ष श्री दीन दयालु प्रसाद जी ने दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल, दीन दयाल लोधी, ठाकुर सिंह लोधी, दीप सिंह, अशोक सिंह, हरिश्चंद्र, बिनोद सिंह जंघेल, निर्मल जंघेल महिला संगठन अध्यक्ष भारती सिंह, कार्य कारी अध्यक्ष अंजनी देवी, दीप्ति सिंह, कामनी सिंह, वन्दना कुमारी, बरखा, अंजनी सिंह, हरेश्वरी देवी, अनसूया देवी, इत्यादि शामिल हुए।

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *