Connect with us

स्पोर्ट्स

झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिम सिंहभूम की बेटियों ने 11 स्वर्ण समेत 32 पदक जीते

Published

on

THE NEWS FRAME

चक्रधरपुर/चाईबासा ( जय कुमार) : राजधानी रांची में 22 एवं 23 मार्च को आयोजित 4वीं झारखंड राज्य महिला क्योरूगी एवं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024-2025 में पश्चिम सिंहभूम की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया, एवं सेकंड रनर अप का स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में जिले की 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से कई ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। समापन के बाद सभी खिलाड़ी अपने जिले में लौटीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची

पूमसे वर्ग

1. सब-जूनियर वर्ग

फ्रीस्टाइल समूह पूमसे:
1. स्वेच्छा यादव – स्वर्ण पदक
2. खुशी कुमारी गुप्ता – स्वर्ण पदक
3. जैज़लिन कौर – स्वर्ण पदक

जूनियर वर्ग

फ्रीस्टाइल व्यक्तिगत पूमसे:

1. निहारिका तांति – स्वर्ण पदक

सीनियर वर्ग

फ्रीस्टाइल व्यक्तिगत पूमसे:

1. वैष्णवी कुमारी – स्वर्ण पदक

न्यू पूमसे व्यक्तिगत:

1. शिखा मुंडा – स्वर्ण पदक

क्योरूगी वर्ग
1. सब-जूनियर वर्ग
1. दित्या चौहान – स्वर्ण पदक
2. नैना सलूजा – स्वर्ण पदक
3. रितिका तांति – रजत पदक
4. जैज़लिन कौर – रजत पदक
5. संध्या हसदा – रजत पदक
6. अलीशा कुजुर – कांस्य पदक
7. हंशिका मुखी – कांस्य पदक
8. स्वेच्छा यादव – कांस्य पदक
9. माहि शर्मा – कांस्य पदक
10. आलिया हेम्ब्रम – कांस्य पदक

कैडेट वर्ग
1. रिया नायक – स्वर्ण पदक
2. अंकिता नाग – स्वर्ण पदक
3. नूपुर सवायन – रजत पदक
4. शीतल गगराई – रजत पदक
5. चंचल सोय – कांस्य पदक
6. ग्रेसी जामुदा – कांस्य पदक
7. संजना कुर्ली – कांस्य पदक
8. अनुप्रिया बोद्रा – कांस्य पदक

जूनियर वर्ग

1. अनुष्का मुंदरी – स्वर्ण पदक
2. कोमल सलूजा – रजत पदक
3. लक्ष्मी महाली – रजत पदक
4. आकृति पुर्ति – कांस्य पदक
5. निहारिका तांति – कांस्य पदक

सीनियर वर्ग

1. सुनहली कुमारी – कांस्य पदक

पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने कहा, “हमारी बेटियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह प्रदर्शन आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए एक प्रेरणा है।”

संघ के अध्यक्ष प्रमोद भागेरिया एवं संघ के उपाध्यक्ष विजय दत्ता ने कहा “पश्चिम सिंहभूम की बेटियों ने शानदार खेल भावना के साथ अपने जिले का मान बढ़ाया है। यह उनके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षकों की मेहनत का नतीजा है। हम सभी विजेताओं को बधाई देते हैं।”

इस मौके पर मौजूद सभी अभिभावकों, फिल्म अभिनेता दिनकर शर्मा कोच शांतनु महतो, नूतन गगराई, उत्कर्ष कुमार एवं प्रीति लोहार ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *