मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

झारखंड राज्य के 32 स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दिलाई जाएगी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 21, 2021 5:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

 

THE NEWS FRAME

झारखंड सरकार की एक अच्छी पहल जिससे झारखंड में शिक्षा का स्तर और बेहतर हो सकेगा। झारखंड शिक्षा विभाग और साक्षरता विभाग ने एक  प्रस्ताव तैयार किया है जिसके माध्यम से राज्य के 32 स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दिलाई जाएगी। 

बता दें कि नए शैक्षणिक सत्र में राज्य के लगभग 80 स्कूलों को लीडर स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें से पहले चरण में 32 स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दिलाई जाएगी।

जिसमें राज्य के सभी 24 जिलों के जिला स्कूलों के साथ ही अन्य सात जिला ( रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, साहिबगंज, दुमका, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मॉडल स्कूल और रांची के टीवीएस हाईस्कूल को शामिल किया गया है।

इन सभी स्कूलों का निरीक्षण सीबीएसई की टीम द्वारा किया जाएगा। जिसमें प्राप्त मानकों के आधार पर सीबीएसई की मान्यता दी जाएगी।

यदि मानकों में कमी पाई जाती है तो उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा।

इसके लिए 23 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जाएगी। जिसके लिए चयनित स्कूलों को जिला कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज देने होंगे। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल का लेटर पैड, नामांकन प्रक्रिया के दस्तावेज, आधारभूत संरचना के दस्तावेज, आईडी प्रूफ, विद्यालय का मुहर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल में योगदान करने का प्रमाण, स्कूल की जमीन,  बैंक अकाउंट का नाम, पता होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित जिला के अग्निशामक पदाधिकारी और स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी का नाम और पता लेकर आना होगा।

इन सभी स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है जिसे इस माह के अंत तक चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

वहीं दूसरे चरण की बात करें तो साल 2022 के लिए स्कूलों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

पढ़ें यह खास खबर – 

अन्तरिक्ष में फैले कबाड़ को हटाने के लिए जापान ने भेजा उपग्रह।

क्या मिल गया है, एलियन ?

मनुष्य के कितने प्रकार हैं?


Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment