मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

झारखंड में 5 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 5, 2021 12:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

झारखंड राज्य के तीन जिलों में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के द्वारा 3 और 4 जुलाई, 2021 को 5 एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालयों (EMRS) के निर्माण की आधारशिला रखी गई।

जिसमें 03 जुलाई को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रथम शिलान्यास किया। जिसमें चाईबासा संसदीय क्षेत्र से सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री श्री चंपाई सोरेन और झारखंड में राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

03 जुलाई को ही श्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया और मझगांव प्रखंड में EMRS का शिलान्यास किया।

04 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम के गुरबंदा और धालभूमगढ़ ब्लॉक में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति राज्य मंत्री श्री चंपाई सोरेन और स्थानीय सांसद और विधायक की उपस्थिति में दो EMRS के निर्माण की आधारशिला रखी।

THE NEWS FRAME

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें।

इन अवसरों पर श्री अर्जुन मुंडा ने अनुसूचित जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के द्वारा परिकल्पित शिक्षा की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि – “EMRS का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और ईएमआरएस जनजातीय कार्य मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है। यह परिकल्पना की गई है कि ईएमआरएस में शिक्षा का स्तर जवाहर नवोदय विद्यालयों के बराबर होगा।”

श्री अर्जुन मुंडा ने आगे कहा कि – “आदिवासी क्षेत्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें प्रत्येक स्कूल में 480 छात्र अध्ययन करेंगे। इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।”

उन्होंने विशेषकर यह भी बताया कि – “भारत जैसे-जैसे आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह योजना आदिवासी क्षेत्रों के लिए एक नई क्रांति का सूत्रधार है। झारखंड के सभी एकलव्य आदर्श विद्यालयों में तीरंदाजी खेल की सुविधा उपलब्ध होगी।”

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

भारत के 90% लोग नहीं जानते। निःशुल्क इंडिया के बेस्ट डॉक्टर से सलाह कैसे प्राप्त करें, वह भी अब घर बैठे : भारत सरकार की टेलीमेडिसिन सेवा ‘ई – संजीवनी’

भारत के इन स्थलों पर मंडरा रहा है खतरा। क्या बदलेगा तेजी से मौसम?

कोरोना रिपोर्ट @24 Hours

दो योनि वाली लड़की, है बेहद खूबसूरत। अपने जैसी लड़कियों को दे रही है मार्गदर्शन।



Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment