Connect with us

झारखंड

झारखंड के सभी नागरिक हो जाएँ तैयार, 48 नगर निकायों में होगा अब चुनाव।

Published

on

THE NEWS FRAME

सरायकेला | झारखंड

झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों को पत्र लिखा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 10 जुलाई तक नगर निकायों की अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराएं। इस बात से संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष अगस्त माह में सरकार नगर निकाय का चुनाव करा सकती है। 

राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र मिलते ही सरायकेला- खरसावां जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नगर निकाय निर्वाचन पदाधिकारी को नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची की तैयारी के साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देश का अनुपालन कराने को कहा है। बता दें की सरायकेला – खरसावां जिले में तीन नगर निकाय में चुनाव होगा, जिनमें आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, सरायकेला नगर पंचायत शामिल है। 

पत्र के अनुसार क्षेत्रवार मतदाता सूची का विखंडीकरण 5 जून से 17 जून तक बनेगी।

19 जून, 2023 तक – मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

1 जुलाई, 2023 तक – दावा व आपत्ति प्राप्त करना

6 जुलाई, 2023 – दावा व आपत्ति का निराकरण

6 जुलाई, 2023  – मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

10 जुलाई, 2023 – तैयार मतदाता सूची आयोग को देना। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *