कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी और मूलवासी हैं: के. राजू
झारखंड/चाईबासा (जय कुमार): झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नव मनोनीत प्रभारी के. राजू शनिवार को कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा पहुंचे। कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित बैठक में उन्होंने कोल्हान के तीनों जिलों—पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के प्रखंड, नगर और मंडल अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्यों के साथ के. राजू का भव्य स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी और मूलवासी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “यह नहीं सोचना चाहिए कि दूसरी पार्टियां उन्हें आगे लेकर जाएंगी। कांग्रेस ही आदिवासी और मूलवासी समुदाय को आगे लेकर जाएगी। झारखंड के बेटे जयपाल सिंह मुंडा ने कांग्रेस का दामन थामा था और अब कांग्रेस उनकी सोच को साकार करने का कार्य करेगी।”
के. राजू ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए पांच मंत्र दिए—
- कार्यकर्ताओं का सम्मान
- संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना
- युवा और महिला नेताओं को अवसर देना
- एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को आगे लाना
- सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाते हुए जनता से किए वायदों को पूरा करना
उन्होंने कहा कि वह झारखंड में केवल संगठन संचालन के लिए नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए आए हैं।
Read More : महात्मा गाँधी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का झारखंड अधिवित परिषद के सदस्य भरत बड़ाईक ने किया निरीक्षण
मोहल्ले तक संगठन को मजबूत करना है: केशव महतो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वर्ष 2025 संगठन सृजन का वर्ष है। हमें संगठन की अंतिम इकाई तक मजबूती पहुंचानी है। उन्होंने कहा, “हमें उस ग्राम, वार्ड और मोहल्ले तक संगठन को लेकर जाना है, जहां हम रहते हैं।”
जातीय जनगणना के लिए राशि आवंटित करने का प्रस्ताव: प्रदीप यादव
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य में जातीय जनगणना और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को बजट में जातीय जनगणना के लिए राशि आवंटित करने का प्रस्ताव दिया गया है।
कांग्रेस नेताओं का होगा सोशल ऑडिट: राजेश कच्छप
कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि के. राजू ने देश में कार्यों के सोशल ऑडिट की शुरुआत की थी और झारखंड में भी सोशल ऑडिट लागू किया जाएगा। इसके तहत नेताओं के संगठन और जनता के हित में किए गए कार्यों का ऑडिट किया जाएगा। उन्होंने कहा, “संगठन में ईमानदारी से काम करें, क्योंकि संगठन के विकास के साथ ही हमारा भी विकास होगा।”
जनता के लिए कांग्रेस हमेशा आगे बढ़कर काम करती है: सोनाराम सिंकु
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को हमेशा सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा, “हम सभी को जो मुकाम मिला है, वह संगठन में काम करने का परिणाम है। कांग्रेस जनता के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करती है।”
अन्य नेताओं के विचार और बैठक का समापन
बैठक का संचालन पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी विजय खां ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने किया। बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, देवेंद्र नाथ चांपिया, बंधु तिर्की, पूर्व मेयर रामा खलखो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, आनंद बिहारी दुबे, धर्मेंद्र सोनकर और अमित राय समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
विजय खां, जोसाय मार्डी, केदार पासवान, गजेन्द्र सिंह, सुनीत शर्मा, अशोक चौधरी, त्रिशानु राय, संजीव श्रीवास्तव, देबू चटर्जी, बालेमा कुई, लक्ष्मण हासदा, आनंद सिंकु, सौरभ अग्रवाल, डॉ. परितोष सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, कुतुबुद्दीन खान, शांतनु मिश्रा, अम्बर रायचौधरी, अशरफुल होदा, प्रीतम बांकिरा, विवेक विशाल प्रधान, सुरज मुखी, सुभाष नाग, राजेश शुक्ला, जय प्रकाश महतो, राकेश सिंह, बिमल सुम्बरुई, कमल लाल राम, तौहीद आलम, तापस चटर्जी, गोविन्द प्रधान, महेश प्रसाद साहू, अविनाश कोड़ाह, संदीप सन्नी देवगम, प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, सनत चक्रबर्ती, मो. सलीम, दिकु सावैयां, ललित कुमार दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, जय प्रकाश लागुरी, विकास बिरुवा, सुखलाल हेम्ब्रम, सिकुर गोप, संजय हेम्ब्रम, सोनाराम कोड़ाह, सीताराम गोप, विजय भेंगरा, विजय सिंह सामड, राहुल पुरती, शैलेश गोप, सकारी दोंगो, जदोराय मुंडरी, रमेश ठाकुर, सुरेश चंद्र सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम, जहाँगीर आलम, सिंगराय गोप, अशोक मुंडरी, मथुरा लागुरी, राजू हेम्ब्रम, मामूर कासमी, दानिश हुसैन, संतोष पान, प्रकाश पुरती, दिनेश प्रधान, बसंत सामड और सुशील कुमार दास आदि उपस्थित रहे।