Connect with us

आर्थिक

झारखंडवासी झारखंड की वास्तविक महत्ता को समझते हुए स्वयं झारखंड में रोजगार का सृजन करें।

Published

on

THE NEWS FRAME

झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 (Jharkhand Industrial and investment promotion policy 2021)

“भारत के सबसे बड़े तसर रेशम उत्पादक राज्य #EmergingJharkhand में आपका स्वागत है।  कृषि-खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार अवसरों का अन्वेषण करें।  झारखंड आपको राज्य भर में अत्यधिक कुशल और कुशल जनशक्ति के साथ सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्मों में से एक प्रदान करेगा।”

– हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार)

रांची –  झारखंड में बेहतर रोजगार सृजन करने हेतु झारखंड की हेमंत सरकार कटिबद्ध है। इसी दिशा में बढ़ते हुए आज दिनांक 10 जुलाई 2021 को राजधानी रांची से उन्होंने झारखंड इंडस्ट्रियल एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2021 का आरंभ किया। जिसमें एग्रो फूड प्रोसेसिंग एंड मीट प्रोसेसिंग और इंडस्ट्री फॉर टैक्सटाइल एंड अपेरल्स के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने झारखंड में कृषि से संबंधित उत्पाद की महत्ता को साझा करते हुए दो पंपलेट भी प्रस्तुत किए गए हैं।

वही ट्वीट करते हुए इस कार्यक्रम की उन्होंने जानकारी दी है। उन्होंने जोर देकर बताया है कि झारखंड तसर सिल्क का बहुत बड़ा उत्पादक राज्य है और जिसकी मांग देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है जिनमें खासकर यूएस, यूके, जर्मनी, फ्रांस, टर्की, जापान, आस्ट्रेलिया, स्वीडन और स्वीटजरलैंड शामिल हैं। झारखंड में 40 प्रकार के घरेलू बुटीक हस्तशिल्प सामग्रियों का उत्पादन होता है तो वहीं 50 लाख मैट्रिक टन सब्जियों का भी उत्पादन होता है जो कि पूरे देश का 6% हिस्सा है। और पूरे उत्पादन का 30% से 35% एक्सपोर्ट भी किया जाता है।

आज का यह कार्यक्रम झारखंड की प्रगतिशील गाथा बतलाने के साथ ही झारखंड में रोजगार के नए मार्ग बनाने की दिशा में एक प्रयास भी था। ताकि झारखंडवासी झारखंड की वास्तविक महत्ता को समझते हुए स्वयं झारखंड में रोजगार का सृजन कर सके।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

Xiaomi लाया है दुनियाँ का सबसे बेहतरीन टैबलेट। जो मचा देंगे धमाल, एक ही नजर में हो जाएंगे आप इन टैब्स के कायल।

दूध पिलाने वाली माताएं भी ले सकती हैं कोविड-19 का टीका। क्या एंटी बॉडी की जांच कराते रहने की आवश्यकता है? किन लोगों को कोरोना का टीका जरूर लेना चाहिए?

गेम्स के शौकीन है, तो आइए अनगिनत गेम्स खेलने के लिए : Google Play – गेम्स ऐप

अब अंग्रेज देखेंगे भारतीयों का बाजार : भारत और यूके के बीच वित्तीय बाजार को लेकर आयोजित वर्चुअल संवाद।

Continue Reading
Click to comment

0 Comments

  1. RevolutionPrabhat

    July 11, 2021 at 4:49 AM

    Rojgar Kaha se milega,
    Hamare padhai likhai bas khud k bal Bute par

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *