Connect with us

TNF News

जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के नेतृत्व में पुर्व सैनिकों ने मनाया राष्ट्रीय प्राद्योगिकी दिवस का सिल्वर जुबली

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह (अवकाश प्राप्त) एवं उनके टीम के सहयोगी क्लर्क एम के चौधरी एवं प्रफुल्ल कुमार राम के सहयोग से तुलसी भवन बिस्टुपुर में राष्ट्रीय प्राद्योगिकी दिवस का 25 बर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई सेवा भारती के विभाग सचिव सह तुलसी भवन के मानद सचिव प्रसन्नजीत तिवारी विशिष्ट SBI जमशेदपुर RBO के प्रबंधक प्रियव्रत पोद्दार सैनिकों की संस्था यूनाइटेड फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला एवं जिला मंत्री दिनेश सिंह शामिल हुवे। कार्यक्रम में सिविल समाज से आये मेहमानों का स्वागत कर्नल किशोर ने पुष्प गुच्छ देकर किया। 

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम का संचालन सुशील सिंह विषय प्रवेश कर्नल किशोर सिंह ने करते हुवे बताया कि भारत ने 1998 के मई महीने में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी एवं राष्ट्रपति स्वर्गीय ए पी जे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों के सहयोग से पोखरण में परमाणु परीक्षण कर विश्व के देशों को हैरान करते हुवे अपने आप को परमाणु शक्ति हाशिल करने वाले देशों में भारत का नाम भी दर्ज कराया। उसके अगले बर्ष से ही राष्ट्रीय प्राद्योगिकी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जिससे देश देश की सेना एवं वैज्ञानिकों का सम्मान बढ़े। 

THE NEWS FRAME

परमाणु परीक्षण का इस बर्ष 25 बर्ष पूरे होने की खुशी में पूरे देश मे इस बर्ष सिल्वर जुबली सप्ताह 9 मई से 13 मई तक मनाया गया और हर जिले में पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक प्रियव्रत पोद्दार ने ने डिफेंस सेलरी पैकेज/सैनिक पेंशन एकांउन्ट के अनेकों फायदे बताये साथ ही आये दिनों होने वाले साइबर क्राइम से बचने का उपाय बताए। वहीं प्रसन्नजीत तिवारी ने इस परीक्षण से सम्बंधित इतिहास की जानकारी दी। डॉक्टर कमल शुक्ला ने 1998 में सेना में कार्यरत जीवन में रचयित कविता सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता एवं भारत माता की जय के नारे लगे। दिनेश सिंह ने सभी सैनिक साथियों एवं जिला सैनिक बोर्ड के कर्मचारियों एवं मीडिया का आभार ब्यक्त किया। 

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश कुमार सिंह, विजय शंकर पांडे, बलजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, अशोक श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर, अमित कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, विवेक सिंह, भोला प्रसाद सिंह, डी एस तिवारी, सतनाम सिंह, हिमांशु मंडल, अजय कुमार, शिव शंकर चक्रवर्ती, गोविंद राय, कुंदन सिंह, हरेंद्र सिंह, हरबंस सिंह, ब्रज किशोर सिंह, कन्हैया कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, एन पी सिंह, सुब्रतो सरकार, हेमंत कुमार आदि शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *