Connect with us

झारखंड

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केक काट कर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के पद पर दो वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दिया

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे ने केक काटकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया, कार्यकर्ताओं के बीच राजेश ठाकुर जी का अच्छे संगठनात्मक कार्यों और नेतृत्व के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने बधाई दिया। 

जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने श्री राजेश ठाकुर जी के 2 वर्ष पूर्ण होने पर संगठनत्मक कार्यक्रमों का चर्चा भी किया। जिसमें राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रदान किए गए संगठन के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान उचित पद के लिए आईसीसी तक अपनी बातों को पहुँचाने और उनका मनोनयन करने के लिए सर्वप्रथम बधाई दी गई। राजेश ठाकुर जी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय चार कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा सांसद, जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री, बंधु तिर्की पूर्व मंत्री, शहजादा अनवर को भी सफल संगठन संचालन के लिए साधुवाद देते हुए बधाई दिया। 

राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सफल संचालन के कार्यक्रमों में संपूर्ण प्रदेश का भ्रमण कार्यक्रम, संगठन में कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए 3 महीने तक दौरा कार्यक्रम की गई थी, जो अद्भुत कार्यक्रम थी, चारों प्रमंडल स्तर पर चलाया गया संवाद कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी प्रतिनिधी सम्मेलन, 24 जिला में संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई, संवाद कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन जो एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में आज भी जाना जाता है। 

भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत संपूर्ण झारखंड राज्य के प्रत्येक जिला, प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से योजनाबद्ध तरीके से भारत छोड़ो यात्रा को सफल बनाया गया, यह उपलब्धि भी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्षों के नाम जाता है, जिसके तहत संपूर्ण भारत में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सम्मानित किया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल गाँधी जी को सुनने झारखंड से हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सफलतापूर्वक हुई यह उपलब्धि भी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों को जाता है। 

झारखंड राज्य में सदस्यता अभियान फार्म के द्वारा और डिजिटल माध्यम से व्यापक रूप से चलाया गया, जिसका श्रेय भी प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों को जाता है। झारखंड प्रदेश में गठबंधन सरकार के अंतर्गत सभी जिलों में 20 सूत्रीय कमेटी का गठन प्रदेश स्तर, जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर की गई, जिसमें मुख्य भूमिका के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके कमेटी को जाता है। झारखंड प्रदेश में बोर्ड एवं निगमन का गठन कुछ हो चुके हैं और कुछ की प्रक्रिया द्रुत गति से चल रही है। यह भी बहुत ही सराहनीय कदम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन, जिलों अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों का गठन, संपूर्ण भारत में मंडल कमेटियों का गठन की जा रही है। जिसमें झारखंड प्रदेश के अंतर्गत जिले के सभी मंडलों का गठन द्रुत गति से संपन्नता की ओर है, झारखंड में काफी अरसे के बाद पंचायत अध्यक्षों का गठन और कमेटियों का गठन द्रुत गति से हो रही है। 

इसके अलावा प्रदेश स्तर पर मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ रांची में तथा जिले के सभी मुख्यालयों में, सभी प्रखण्डों में पदयात्रा, रैली, सभा, धरना-प्रदर्शन, काला पट्टी बांधकर, नुक्कड सभा, पुतला दहन, प्रेस वार्ता के माध्यम से जोरदार ढंग से विरोध कार्यक्रम चलाया गया। प्रदेश में सभी विंग का पुनर्गठन हुआ है। 

प्रदेश कमिटी द्वारा जिला स्तर पर प्रभारी, वि स स्तर पर प्रभारी, प्रखण्ड स्तर पर संगठन सशक्तिकरण के लिए तथा समीक्षा के लिए जिम्मेदारी दिया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का सफल कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर देखने को मिला। प्रदेश प्रभारी के 1800 कि मी का दौरा कार्यक्रम का सफल प्रबंधन कार्य प्रदेश स्तर पर संचालित हुआ। जिसके तहत सभा का आयोजन तथा रैली का आयोजन भी हुआ। 

वर्तमान में मिशन 2024 के तहत प्रदेश में संगठन के अभियान को चुनावी माहौल पर कार्य कराने का श्रेय जाता है। पुनः प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारीअध्यक्ष के साथ साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूँ कि सभी का सहयोग मिला और संगठन के प्रति आम लोग बड़े उत्साह के साथ जुड़ रहे है। यह उत्साह अवश्य ही कांग्रेस का सरकार देश में लाने में सफल होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *