Connect with us

झारखंड

जयंती पर कांग्रेसियों ने संजय गांधी को किया याद

Published

on

THE NEWS FRAME

चाईबासा (जय कुमार ): कांग्रेस भवन में शनिवार को संजय गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। एकजुटता का आहवान किया गया। जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय ने कहा कि युवा हृदय सम्राट के नाम से विभूषित स्व.संजय गांधी ने देश के युवाओं को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें : एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक छात्रों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 में राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीता

राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर एक जुट किया। उनके पांच सूत्र दहेज उन्मूलन, परिवार नियोजन, श्रमदान, पौधारोपण, शिक्षा को बढ़ावा एवं जाति प्रथा उन्मूलन आज भी प्रासंगिक है। देश के युवाओं को इन पांच सूत्रों से जोड़कर उन्होंने युवाओं को दिशा दी। उन्होंने आम आदमी के पंहुच की मारूति लि. की स्थापना की।

इस अवसर पर शैलेश कुमार सिन्हा, श्याम मारला, मो. रहमतुल्लाह, चोकरो गोप, सुशील कुमार दास, दामु मारला आदि मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *