TNF News
जमाई षष्ठी के दिन भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस एन पाल का हुआ ससुराल में स्वागत।
Jamshedpur : रविवार, 05 जून 2022
आज का दिन बंगाली समाज जमाई षष्ठी के रूप में मनाता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है जो आज भी पूरे हर्षोल्लास के साथ बंगाली समाज मनाता है। आज के दिन दामाद के सेवा की विशेषता रहती है। जिसमें परिवार के सदस्य अपने दामाद की आवभगत करते हैं। दामाद को नए कपड़े एवं पकवानों के साथ खातिर किया जाता है। इसी क्रम में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल जी को भी 20वां जमाई षष्ठी के दिन उनके ससुराल में स्वागत किया गया। जिसमें उनकी सास श्रीमती स्वर्णमई पंडित ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। तो वहीं दामाद की जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने अपनी सास को नई साड़ी, फल-मिठाई देते हुए इस परंपरा को मनाया।