![]() |
ट्रैफिक पुलिस के हाथों में नन्ही बच्ची |
जमशेदपुर । झारखंड
जमशेदपुर के शहर पर बीचों बीच दिनदहाड़े एक पिता ने अपनी मासूम बच्ची के साथ कि आत्महत्या करने की कोशिश।
बता दें कि जमशेदपुर शहर के साकची गोलचक्कर के पास एक युवक अपनी 1 वर्षीय बेटी को पीठ में बांधकर हाई मास्ट पोल पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार वह कूदने की फिराक में था। वहां से गुजर रहे लोगों को उसपर शक हुआ। और कुछ लोग उसके पीछे दौड़ गए।
वह युवक अपनी एक वर्षीय बेटी को किसी कपड़े के सहारे पीठ में बांधकर साकची मेन गोलचक्कर के ग्रिल को फांद कर अंदर गया। तभी उसके पीछे दो युवक अंदर गए और ग्रिल के अंदर आने की बात पूछी। बेटी को बांधे उस युवक के मुंह से एक ही बात निकल रही थी ने पोल पर चढ़कर कूद कर जान दे दूंगा।
![]() |
पुलिस की गिरफ्त में मिथुन महतो |
मौके की नजाकत को समझते हुए दोनों युवकों ने उस युवक के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया और बाहर निकाल आये। मौके पर से पुलिस को सूचना दी। वहां ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद थी। साकची पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रिल का ताला तोड़ युवक को अपने कब्जे में लेकर जीप में बैठाया लेकिन उसने जीप से कूदकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों की सक्रियता के कारण उसे दोबारा पकड़ लिया गया और जीप में बैठाकर और साकची थाना लाया। वहीं नन्ही बच्ची को एक राहगीर महिला के माध्यम से पुलिस थाना लाया गया।
जानकारी के अनुसार युवक गम्हरिया स्टेशन के पास का रहने वाला है और उसका नाम मिथुन महतो है। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा है। उसका कहना है कि उसकी जान को खतरा है और उसकी बातों को कोई नहीं सुन रहा है। लेकिन उसने अभी यह नही बताया कि उसे खतरा किससे है। उसके दो और बच्चे है।
![]() |
एक अन्य महिला के साथ नन्ही बच्ची |