Connect with us

TNF News

जमशेदपुर शहर के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली लॉटरी का रिजल्ट 21 जनवरी को होगा जारी।

Published

on

THE NEWS FRAME

JAMSHEDPUR  : शनिवार 07 जनवरी , 2023

शहर के नौनिहालों का स्कूल में एडमिशन  लेकर माता पिता हैरान और परेशान हैं।  डर यह भी है की कहीं लॉक डाउन न लग जाये। किसी तरह शहर के किसी अच्छे स्कुल में उनके बच्चे का बस एडमिशन हो जाये। इन तमाम बातों को दूर करते हुए राहत की खबर यह है की 21 जनवरी को शहर के कई प्राइवेट स्कुल एडमिशन केलिए दिए आवेदनों का लिस्ट जारी करेंगे।

बता दें की जमशेदपुर शहर के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली लॉटरी का रिजल्ट 21 जनवरी, 2023 को जारी किया जायेगा। जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने यह निर्णय लेते हुए बताया की अभिभावकों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन मोड पर भी रिजल्ट जारी किया जायेगा।  

लॉटरी और रिजल्ट की पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी : जिला शिक्षा अधीक्षक

इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में लॉटरी की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। इसके लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। लॉटरी के दौरान अभिभावकों के साथ ही विभाग के पर्यवेक्षक भी उपस्थित होंगे। लॉटरी और रिजल्ट की सारी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी भी किया जायेगा। 

आइये एक नजर डालते हैं किस स्कूल में कब होगी लॉटरी ?

स्कूल : तारीख

केएसएमएस : 7  जनवरी, 2023 

टैगोर एकेडमी : 7 जनवरी, 2023 

डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर : 10 जनवरी, 2023 

गुलमोहर हाइस्कूल : 10 जनवरी, 2023 

विद्या भारती चिन्मया विद्यालय : 12 जनवरी, 2023              

केपीएस मानगो : 12 जनवरी, 2023 

जेएच तारापोर स्कूल : 12 जनवरी, 2023 

जुस्को स्कूल साउथ पार्क : 16 जनवरी, 2023 

डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल : 16 जनवरी, 2023 

तारापोर स्कूल : 17 जनवरी, 2023 

डीबीएमएस हाईस्कूल : 17 जनवरी, 2023 

जमशेदपुर पब्लिक स्कूल : 19 जनवरी, 2023 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *