Connect with us

क्राइम

जमशेदपुर: बागबेड़ा में हाईवा ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेल एसपी कार्यालय के समीप केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर शनिवार रात करीब 8:10 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा (संख्या JH 05CY-2776) ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क जाम, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने हाईवा को रोक लिया और सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

THE NEWS FRAME

Read More : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर का वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ओजस्स’25 का दूसरा दिन

मृतक दंपति की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमृत दंपति परसुडीह के प्रमुख नगर इलाके के निवासी थे। वे बाइक (संख्या JH 05M-1729) पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी नो-एंट्री के बावजूद तेज रफ्तार से गुजर रहे हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने के बावजूद हादसा इतना भीषण था कि दोनों की जान नहीं बच सकी।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन भारी वाहनों की नो-एंट्री का पालन सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है। इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठता है कि क्या प्रशासन अब इस समस्या पर ध्यान देगा और नो-एंट्री का सख्ती से पालन करवाएगा?

वीडियो देखें :

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *