Connect with us

TNF News

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की हुई महत्वपूर्ण बैठक। आगामी 6 मार्च को होगा पश्चिम कार्यकर्ता सम्मेलन। – जिला कार्यालय भाजमो।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 17 फरवरी, 2022

आगामी 6 मार्च को भाजमो पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय साकची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने की।

बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु रणनीति बनाई गई। श्री पन्नू ने कहा की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और अधिकारी आँख मुंदे हुए है।

बता दें कि पश्चिम विस क्षेत्र में विधि व्यवस्था दिन प्रतिदिन गिरती जा रही जिस वजह से क्षेत्र में चोरी, डकैती सहित अन्य अपराधिक घटनाए रोजाना घट रही है और प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। छोटी बड़ी समस्याओं के लिए जनता विभाग का चक्कर लगा रही है लेकिन अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए है। क्षेत्र के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
THE NEWS FRAME

पश्चिम क्षेत्र के पूर्व विधायक व जमशेदपुर पूर्व के वर्तमान विधायक सरयू राय ने पश्चिम की समस्याओं को दुर कर एक बेहतर व्यवस्था बहाल करने के लिए लंबा संघर्ष किया है और पश्चिम के विभिन्न बस्तियों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है और उनकी महन्त और सार्थक प्रयासों से पश्चिम विधानसभा के मानगो, सोनारी, कदमा सहित अन्य इलाकों में स्थित बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं पहुंची थी और क्षेत्र का परस्पर विकास हुआ और पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों की तस्वीर बदली लेकिन आज स्थिती बिल्कुल विपरीत है और जनता नारकीय व्यवस्था में जीने को विवश है।

भाजमो मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने सुझाव एवं विचार रखे और क्षेत्र की समसास्यों से अवगत कराया। बैठक में तय किया गया की आगामी 6 मार्च को वृहत सम्मेलन के माध्यम भाजमो कार्यकर्ताओं का महाजुटान किया जाएगा और पश्चिम की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
आज के इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला प्रवक्ता सह विधायक के व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, शोषियल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी राजु सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, धर्म चंद्र पोद्दार, सैंती रजक, गणेश शर्मा, शितल कुल्लर, मोहम्मद अनवर, राजेश कुमार, शिव कुमार यादव, रविंद्र सिंह, लक्खी सिंह सरदार, संतोष रजक, त्रिलोचन सिंह, प्रेम करण पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।
THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *