Connect with us

TNF News

जमशेदपुर नागरिक परिषद ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया

Published

on

जमशेदपुर नागरिक परिषद ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जमशेदपुर: गांधीघाट मानगो में वरिष्ठ नागरिक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह के नेतृत्व में नागरिक परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर सहमति से यह निर्णय लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत, जमशेदपुर के सभी पार्क, मुख्य बाजार और बस्तियों में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। यह निर्णय लोकतंत्र के मूल तत्वों की रक्षा और समाज में नागरिक सामाजिक उत्थान के प्रति नागरिकों के संवेदनशीलता का प्रमाण है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित थे शिव पूजन सिंह, मुन्ना चौबे, रमेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, श्रीनिवास तिवारी, उमेश कुमार सिंह, रेणु सिंह, अनिता सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, बिसम्बर साहू, दिनेश शर्मा, सतनाम सिंह, और दिनेश सिंह। यह निर्णय सभी नागरिकों के हित में है और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *