झारखंड
जमशेदपुर को नशा मुक्त शहर बनाने की मांग को लेकर साकची आम बगान से सामाजिक संगठनों की ओर से जनजागरण रैली निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
जमशेदपुर | झारखण्ड
झारखण्ड क्रांति सेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान द्वारा नशा उन्मूलन एवम भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण को लेकर साकची आमबगान से शहीद चौक तक पदयात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई, जिनके द्वारा नशा के खिलाफ लोगो को आगे आने की अपील की गयी।
आपको बता दे कि जिला पुलिस के कप्तान के द्वारा नशा के खिलाफ अभियान शुरू किया गया जिसमे नशे का गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र सीतारामडेरा को नशा मुक्त करने का प्रयास किया गया। अन्य थाना क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए आम लोगो को भी सहयोग करने की आग्रह की गई है, ताकि जमशेदपुर शहर को नशा मुक्त शहर बनाया जा सके। इसके तहत विभिन्न संगठनों द्वारा जनजागरण हेतु पदयात्रा कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया।