Connect with us

सोशल न्यूज़

जमशेदपुर के समाजसेवी प्रभाकर सिंह बने नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष।

Published

on

THE NEWS FRAME
श्री प्रभाकर सिंह 

Jamshedpur : आज दिनांक 15 जून 2021 को राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत वर्मा जी ने समाजसेवी सह संगठन के प्रदेश सलाहकार श्री प्रभाकर सिंह को नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ झारखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया।

ज्ञात हो की पिछ्ले दिनों प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि शंकर केपी को झारखंड का वरीय उप निदेशक बना दिए जाने के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इसके मद्देनजर संगठन के झारखंड प्रभारी ब्रिगेडियर हरचरण सिंह ने मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की।

संगठन के द्वारा वर्तमान में पुर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला में जिला प्रशासन का सहयोग लेते हुए वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में पूरे राज्य में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस कार्य से जोड़कर वैक्सिनेशन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय कमिटी ने आशा व्यक्त किया है की श्री प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में संगठन का वैक्सिनेशन अभियान और जोर पकड़ेगा।

झारखंड के निदेशक श्री रवि जायसवाल, वरीय उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी तथा उप निदेशक श्री तज्जमूल हुसैन ने श्री प्रभाकर सिंह को इस पद के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं दी है।

पढ़ें खास खबर– 

छरहरी काया बनाए – धनुरासन।

जल ही जीवन है, 2024 तक ‘हर घर जल’ बनाने के लिए आवंटन किये 3183 करोड़ रुपये।

74 दिनों के बाद आये कोरोना के सबसे कम मामले।

भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में ‘मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे पर उच्च स्तरीय संवाद’ में मुख्य भाषण दिया।

आप जीत चुके हैं रुपये 25,00,000 की लॉटरी। जमशेदपुर के सख्स को मिला है यह ऑफर। और लूटने से बच गए 25 लाख रुपए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *