TNF News
जमशेदपुर के भारतीय जनतंत्र मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र तिवारी के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया

जमशेदपुर : 21/05/2024 को, जमशेदपुर के भारतीय जनतंत्र मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रांची लोकसभा सीट के लिए भाजमो के उम्मीदवार धर्मेंद्र तिवारी के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया। यह अभियान इंचागढ़ विधानसभा के स्काईलैंड सिटी क्षेत्र में हुआ।
यह भी पढ़े :मानगो में महिलाएं संभालेंगी मतदान की कमान
प्रचार अभियान का नेतृत्व भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनता को धर्मेंद्र तिवारी के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया और हाथों में हैंडवील और पैंपलेट बाँटे।
यह भी पढ़े :मानगो नगर निगम में मतदाता जागरूकता अभियान
इस अवसर पर भाजमो के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, राघवेंद्र प्रताप सिंह ( झुन्ना), कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, त्रिलोचन सिंह, मानकेश्वर चौबे, हरभजन सिंह, अशोक सिंह, संतोष भगत, गणेश चंद्र आदि उपस्थित थे।