Connect with us

नेशनल

जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री टी. कृष्णा प्रसाद, सेवानिवृत्त आईपीएस का सम्मान और स्वागत आज NIT के बोर्ड रूम में किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड 

भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री टी. कृष्णा प्रसाद, सेवानिवृत्त आईपीएस का सम्मान और स्वागत आज NIT के बोर्ड रूम में किया गया। 

इस समारोह की अध्यक्षता NIT के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर और अन्य अधिकारियों ने किया।

बता दें कि माननीय अध्यक्ष श्री टी. कृष्णा प्रसाद, सेवानिवृत्त आईपीएस है। 

वे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके बारे में बता दें कि वे पूर्व डीजीपी, अध्यक्ष, सड़क सुरक्षा प्राधिकरण, तेलंगाना रह चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर, झारखंड के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। 

श्री सुनील कुमार भगत, पीआरओ सह मीडिया, एल/सी, एनआईटी जमशेदपुर द्वारा विशेष जानकारी दी गई है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्य रूप से कहा कि अगले पांच सालों में एनआईटी, जमशेदपुर अपनी रैंकिंग सुधारेगा। वर्तमान में इसकी रैंकिंग 100 पर पहुंच गई है। 

THE NEWS FRAME

रैंकिंग सुधार के लिए उसके पैरामीटर पर काम होगा। NIT इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष धन्य देते हुए उसपर फोकस करेगी। वहीं लोकल इकोनाॅमी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ये बातें बीओजी के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री टी. कृष्णा प्रसाद ने कही। 

उन्होंने एनआईटी के विकास के लिए कई प्रकार की जानकारी देते हुए, अपनी योजनाओं और गतिविधियों पर जानकारी साझा की। रैंकिंग सुधार में उन्होंने उपस्थित सभी का वविशेष ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नहीं संस्थान के आंतरिक शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यहां पीएचडी धारक शिक्षक हैं, कितने नहीं है। उनमें कोई कमी नहीं है, यह घबराने का विषय नहीं है बल्कि अवसर में समृद्ध होना है। 

उन्होंने आगे कहा कि एनआईटी, जमशेदपुर स्थानीय इलाकों में अपने विजन से बदलाव ला सकता है। साथ ही तीन हजार एकड में स्पेशल इकोनॉमिक जोन बन सकता है। टेक्नो इकोनोमिक फिजिबिलिटी के आधार पर ऐसा प्रोजेक्ट बनाया जा सकेगा जिससे आगे चलकर बेहतर परिणाम होंगे और उसपर कोई विवाद नही होगा। ऐसा कर क्षेत्र के विकास की तस्वीर बदल सकती है।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *