Connect with us

झारखंड

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 12 दिवसीय सावन महोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन न्यू वेलकम ग्रुप्स के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही है।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

जमशेदपुर साकची स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए न्यू वेलकम ग्रुप्स के अध्यक्ष नूतन झा ने बताया की 25 अगस्त से 5 सिंतबर तक गोपाल मैदान में सावन उत्सव एवम तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इन 12 दिनों के महोत्सव के दौरान 200 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से लोग अपने उत्पाद बिक्री कर सकेंगे। इन स्टालों में हैंडीक्राफ्ट सामानों के साथ महिलाओं और बच्चों के परिधान एवम भोज्य भी पदार्थ होंगे। अध्यक्ष ने आगे बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के हाथ के हुनर को उभारते हुए उन्हें स्वाभिमानी एवं सशक्त बनाना है।  वहीं महोत्सव के प्रत्येक दिनों में  संगीत, नृत्य और बच्चो के लिए फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *