Connect with us

झारखंड

जनजातीय सम्मेलन झारखंड के प्रभात तारा स्टेडियम धुर्वा में 11 फरवरी को होगा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी कार्यक्रम जनजातीय सम्मेलन झारखंड के प्रभात तारा स्टेडियम धुर्वा में 11 फरवरी 2024 को सफल बनाने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश द्वारा दिशा निर्देश के अनुसार एसटी मोर्चा जमशेदपुर महानगर की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। आज इस बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर से जनजातीय सम्मेलन में भारी संख्या बल में आदिवासियों को शामिल करने पर जोर दिया गया।।जनजातीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राम सिंह मुंडा जी को जमशेदपुर महानगर प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री काजू सांडिल जी को ग्रामीण जिला के प्रभारी बनाए जाने पर मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया।

इस बैठक में कहा गया कि, देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी हमेशा आदिवासी हेतु को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं, यही कारण है कि रांची के प्रभात तारा स्टेडियम में आदिवासी महा अधिवेशन में आने की स्वीकृति प्रदान की है, ऐसे में आदिवासी समाज का भी जिम्मेदारी बनता है कि कार्यक्रम ऐतिहासिक हो।

इस मौके पर उपेंद्र सरदार, विजय सोय, रमेश बास्के, फिलिप तिर्की खेला राम बेसरा, प्रकाश सरदार, मनोज सरदार विनोद ओमोंग, संजय मुंडा, लोबिन माझी, शिव जन सरदार, शामिल हुए।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *