TNF News
छोटे व्यापारियों का बड़ा कारनामा
जमशेदपुर जिला व्यापर मंडल की ओर से रविवार दिनांक 7 फरवरी को होटल दयाल, साकची, जमशेदपुर में सुबह 11:00 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल सभी व्यापारी वर्ग के लोगों ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उपस्थित अखिल एकता उद्योग व्यापर मंडल के अध्यक्ष श्री रितेश सिंह ने कहा की छोटे व्यापारियों को बड़े एवं मछोले व्यापारी वर्गों के द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता है। आज समय आ गया है की हमें एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। अपनी समस्याओं का निराकरण भी हमें स्वयं करना होगा।
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के व्यापारियों का चुनाव भी किया गया। जिसमें पंकज कुमार कमल को जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम एवं उमेश नंदन को जिला उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम चुना गया। रितेश सिंह ने पंकज कुमार कमल तथा उमेश नंदन को माला पहनकर उनका अभिवादन किया।