मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

छात्रवृत्ति पोर्टल सत्र 2021-22 को अविलंब निरस्त कर, सत्र 2020-21 में आवेदन पोर्टल चालू करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आरम्भ : छात्रवृत्ति अधिकार मंच

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 26, 2021 2:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Ranchi : सोमवार 26 जुलाई, 2021

छात्रवृत्ति पोर्टल सत्र 2021-22 को अविलंब निरस्त कर, सत्र 2020-21 में आवेदन पोर्टल चालू करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र।

विदित हो कि कोविड-19 महामारी के कारण सभी पाठ्यक्रमों के सत्र विलंब हो गए थे। जिसके कारण नामांकन की प्रक्रिया जारी रहने के बीच में ही सत्र 2020- 21 के अधिकांश पाठ्यक्रमों के छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। इसको लेकर के छात्रों द्वारा विभिन्न स्तर पर आंदोलन किया जा रहा था। पूर्व की सरकार ने छात्रवृत्ति में कटौती की थी, जबकि वर्तमान सरकार छात्रों को छात्रवृति से वंचित करने की साज़िश कर रही है।

THE NEWS FRAME

15 जुलाई को राज्य स्तरीय आंदोलन किया गया ।जिसमें सरकार के प्रतिनिधि द्वारा 10 दिनों के भीतर छात्र हित में कदम उठाने का आश्वासन दिया गया परंतु दिनांक 21 जुलाई 2021 को प्रतिष्ठित अखबारों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन 2021-22 सत्र के लिए पोर्टल चालू करने की घोषणा कर दी गई है। विदित हो कि पूर्व में ही सत्र 2020-21 के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति आवेदन और पोर्टल को पुनः चालू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। साथ ही 2021-22 सत्र में नामांकन की प्रक्रिया अभी झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय में प्रारंभ नहीं हुई है। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा 2021 तक के सभी सत्र के पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षाओं को अगस्त तक पूरा किये जाने की सूचना जारी की है। तथा नामांकन अक्टूबर माह तक पूरे करने की बात कही है। ऐसी स्थिति में 2021-22 के नए नामांकित छात्र आवेदन से वंचित होंगे तथा जो अन्य छात्र सत्र विलम्ब के कारण छात्र अगले कक्षाओं में गए नही है। 

जिससे शिक्षण संस्थान 1 वर्ष में 2 बार बोनाफ़ायड सर्टिफिकेट जारी नही कर सकते है। ऐसे हालात में राज्य विभिन्न पाठ्यक्रमों के अधिकांश छात्र वंचित ही रह जाएंगे। विभिन्न जिलों के सैकड़ो छात्रों द्वारा भूख हड़ताल की शुरुवात की गई।

जब तक सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती भूख हड़ताल जारी रहेगी।

पढ़ें खास खबर– 

सतर्क रहें! जमशेदपुर में भी हो रही है वैक्सीन की धांधली। बिना वैक्सीन के ही सुई चुभाई जा रही है। कहीं आपके साथ तो नहीं हुआ ऐसा।

भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि। क्या आप जानते हैं यह कारगिल दिवस या विजय दिवस क्यों मनाते हैं?

उत्तर प्रदेश में कुल 36 मेडिकल कॉलेज और 2 एम्स हॉस्पिटल बने – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आधार नंबर और पैन नंबर को कर लें लिंक नहीं तो आपका पैन कार्ड हो सकता है रद्द, साथ ही बैंक से ट्रांजेक्शन में भी हो सकती है दिक्कतें। जानें कैसे करें 5 मिनट में लिंक।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment