Connect with us

झारखंड

चुनाव आयोग के निर्देश पर अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी, अनुराग गुप्ता को हटाया गया

Published

on

THE NEWS FRAME

झारखण्ड चुनाव 2024 : भारत के निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देश के बाद झारखंड के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अजय कुमार सिंह को फिर से झारखंड का डीजीपी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने अधिसूचना जारी कर दी है।

चुनाव आयोग ने शनिवार को झारखंड सरकार को निर्देश दिया था कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपा जाए। इसके बाद झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को हटाते हुए अजय कुमार सिंह को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें : अवैध बालू खनिज का परिवहन करते पकड़ाये दो वाहन, प्राथमिकी दर्ज

निर्वाचन आयोग का निर्देश क्यों जारी हुआ? एक टिपण्णी –

अनुराग गुप्ता को हटाने का फैसला उनके पिछले चुनावों में विवादास्पद भूमिका और शिकायतों के इतिहास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता के खिलाफ 2019 के चुनावों के दौरान भी आरोप लगे थे, जिसके कारण उन्हें चुनाव कार्यों से अलग रखने का आदेश पहले भी जारी हुआ था।

गुप्ता पर 2016 में यह आरोप भी लगा था कि उन्होंने बड़कागांव की तत्कालीन कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रलोभन दिया था। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस सलाहकार अजय कुमार भी आरोपित हैं। इसके अलावा, हाल ही में झारखंड हाई कोर्ट ने कोलकाता कैश कांड में अनुराग गुप्ता की भूमिका की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

इन विवादों और आरोपों के आधार पर चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को चुनाव कार्यों से हटाने का निर्देश जारी किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *