Connect with us

क्राइम

चारा घोटाले में लालू प्रसाद को हुई 5 साल की जेल और 60 लाख का जुर्माना।

Published

on

THE NEWS FRAME

Ranchi : सोमवार 21 फरवरी, 2022

बहुचर्चित चारा घोटाला और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का रिश्ता काफी पुराना है। इस घोटाले के पीछे कई  नेता और अधिकारियों का हाथ था। कइयों को दोषी करार दिया गया यो कुछ पर जांच चल रही थी, जिसमें की लालू जी भी एक हैं।

बता दें कि रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज इनकी किस्मत का फैसला सुनाया जिसमें की लालू जी अपराधी पाए गए और लालू यादव को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई साथ ही उन्हें 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी की गई थी। इस मामले में अन्य अभियुक्तों को भी सजा सुनाई गई।

जिसमें त्रिपुरारी प्रसाद को 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं मो. सईद को 5 साल की सजा के साथ 1.5 करोड़ जुर्माना, रविंद्र कुमार सिंह 5 साल की सजा, राजेश मेहरा 4 साल की सजा के साथ 15 लाख जुर्माना, अर्जुन कुमार 4 साल की सजा,कृष्ण मोहन प्रसाद को 5 साल की सजा, 1.5 करोड़ का जुर्माना, रविनंदन कुमार सिन्हा को 4 साल एवं 10.10 लाख का जुर्माना, अजित कुमार को 4 साल की सजा के साथ 2 लाख का जुर्माना लगाया गया।

पूरी प्रक्रिया वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए की गई। सीबीआई की इस विशेष अदालत में जस्टिस एसके शशि के द्वारा फैसला सुनाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *