Connect with us

झारखंड

चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में संगोष्ठी का आयोजन, लिया गया संकल्प

Published

on

THE NEWS FRAME
  • संविधान निर्माता को जयंती पर किया गया याद
  • सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है अंबेडकर जयंती: चंद्रशेखर दास

चाईबासा (जय कुमार): बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, प. सिंहभूम के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि अंबेडकर जयंती सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है।

बाबा साहब के अथक प्रयासों से हमें हमारा संविधान मिला, जिसमें हर भारतीय के लिए सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और मानवाधिकार की गारंटी है। हमारा संविधान हर भारतीय का सुरक्षा कवच है और आज इस सुरक्षा कवच को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। केंद्र की सत्ता से संविधान को कमजोर किया जा रहा है। संविधान सिर्फ किताब नहीं है, यह जीवन दर्शन है।

Read More : धरती फिर कांपी: भारत, म्यांमार और ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके, बचाव के उपाय जानना जरूरी

सेमिनार के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के संविधान और उसके मूल्यों की हर कीमत पर रक्षा करेंगे।

सेमिनार का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष चंद्र भूषण बिरूवा ने किया।

सेमिनार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिता सुम्ब्रुई, जय प्रकाश महतो, महासचिव बलेमा कुई, अशोक बारिक, रविंद्र बिरूवा, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष तौहीद आलम, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, वरिष्ठ कांग्रेसी सनातन बिरूवा, राम सिंह सवैयां, सुरेश टोपनो ने भी संबोधित किया।

मौके पर कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष ललित कर्ण, सचिव मोहन सिंह हेम्ब्रम, तुरी दिग्गी, विक्रमादित्य सुंडी, सुभाष राम तुरी, रोशन जामुदा, संजय सुंडी, जोसेफ केसरिया आदि मौजूद थे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *