TNF News
चक्रधरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

चक्रधरपुर ( जय कुमार ) : भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आज रेलवे हाई स्कूल मैदान में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने बारी-बारी से बाबा साहब की दोनों प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुआ, पवन शंकर पाण्डेय, सुरेश साव, विमला प्रसाद, ललित मोहन गिलुआ, अशोक दास, इंद्रजीत सामड, आर एन पाण्डेय, गौतम रवानी, अनूप दुबे, शिवलाल रवानी, दीपक पासवान, संजय पासवान, महेश राव, अभिजीत चटर्जी, राजेश पासवान समेत कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read More : भारत के भूगर्भीय भविष्य पर खतरा: वैज्ञानिकों ने दी गंभीर चेतावनी, दो भागों में बंट रही है भारतीय प्लेट