Connect with us

झारखंड

चक्रधरपुर नगर बूथ संख्या 197 दंदासाई में मोदी जी की मन की बात सुनी

Published

on

चक्रधरपुर नगर बूथ संख्या 197 दंदासाई में मोदी जी की मन की बात सुनी

चक्रधरपुर (Jay Kumar) : चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत चक्रधरपुर नगर बूथ संख्या 197 दंदासाई में मोदी जी की मन की बात सुनी गई। मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में लहराए गए तिरंगे पर चर्चा करते हुए कश्मीर में 750 मीटर लंबे तिरंगा की चर्चा की, और हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा की प्रशंसा करते हुए कहें कि हर घर तिरंगा से देश के हर नागरिकों में राष्ट्रीय भावना जागृत हुई है और भी कई बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए आने वाले पर्व त्योहार की देशवासियों को बधाई दी।

मन की बात कार्यक्रम देखने के पश्चात उपस्थित श्रीमती गिलवा ने मन की बात कार्यक्रम की काफी प्रशंसा करते हुए कहीं की इस कार्यक्रम से देशवासियों को काफी लाभ प्राप्त हो रहे हैं। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को 11:00 से 11:30 तक होता है, हर देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम देखना चाहिए, ताकि इससे देशवासी लाभ उठा सके।

जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती मालती गिलवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन संकर पांडे,जिला के पूर्व मंत्री अशोक दास ,जिला कार्य समिति सदस्य सीवलाल रवानी,नगर महा मंत्री गौतम रवानी , राजेश चौरसिया, इंद्रजीत रवानी, सीमा चौरसिया , रीता चौरसिया,रूपा देवी, भारती देवी, सुनीता चौरसिया, मोंगली कालिंदी,जोशना देवी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *