मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर सुन्दरनगर वासियों ने हर पल अपनी खुशियों को किया साझा.

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: August 24, 2023 6:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 अपने लैंडिंग मिशन को कल शाम को पूरा कर  लिया है. विश्व के हर देश से लोग इसे देख रहे हैं और भारत के इस कामयाबी का लोहा मान रहे. वहीँ देश के कोने-कोने से लोग इसे देखकर फुले नहीं समा रहे. चारो और बधाइयों का ताँता लगा हुया है. लोग एकदूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं. बता दें की सुंदरनगर थाना क्षेत्र में सुंदरनगर के ग्रामीण भी चंद्रयान – 3 की पल पल की खबर रख रहे थे. उनकी ख़ुशी का ठिकाना इसी बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग की खबर हर पल साझा कर रहे थे. आइये उनके रोमांच की एक झलक जानते हैं.

इस मौके पर अविनाश वर्मा ने कहा आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है. ISRO के मुताबिक तय समय पर ही पूरा होगा मिशन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर, मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी. वही सुंदरनगर थाना क्षेत्र में सुंदरनगर ग्रामीण क्षेत्र में इस दिन को यादगार बनाने के लिए चंद्रमा पर सफल लैंडिंग उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा समिति एवं सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़ों को लगाया गया जिसमें भोला प्रसाद, सबीर हुसैन, अनिल सिंह (खादी), प्रेम दुबे, शंकर गुप्ता, हिताशु दत्ता (मामा), अविनाश वर्मा आदी मौजुद थे.

भोला प्रसाद ने बताया की चंद्रयान 3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा है, “आज इतिहास रचा जाएगा जब पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर भारत का झंडा लहराएगा. पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वैज्ञानिकों और सरकार की पिछले 9 साल की मेहनत आज पूरी होगी. हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. इससे भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है. ISRO के मुताबिक तय समय पर ही पूरा होगा मिशन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर, मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी. इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी. मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में दुआओं का दौर दिल्ली में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन किया. स्वामी चक्रपाणि के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी हवन में आहुति डाली. ISRO के वैज्ञानिकों की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की.आज चांद पर हिंदुस्तान तिरंगा फहराने जा रहा है. पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर है. इतिहास रचने से भारत कुछ घंटे ही दूर है. भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग की उम्मीद है. 

ये उम्मीद इसलिए भी परवान चढ़ रही है क्योंकि मून मिशन पर अपडेट देते हुए इसरो ने कहा है कि चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर चल रहा है. मिशन चंद्रयान 3 विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत की नुमाइश है और इस नुमाइश को सफल बनाने के लिए देशवासियों ने मंदिर से लेकर दरगाहों में कामना की है. 23 अगस्त की ये तारीख अंतरिक्ष में नए भारत के आगाज की कहानी है जो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर टिकी है. चंद्रयान 3 की इसी सफलता के लिए देश में दुआओं का दौर जारी है. मंदिर ही नहीं दरगाहों में भी चंद्रयान 3 मिशन के लिए मन्नतें मांगी जा रही है. एक तस्वीर में अजमेर की दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ मुस्लिम धर्म गुरू चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इबादत करते नजर आए.

Leave a Comment