सोशल न्यूज़
घाघीडीह जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मिले भाजपा नेता अभय सिंह से।
जमशेदपुर | झारखण्ड
श्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार राजनीति परक भाजपा समर्थकों और नेताओं को निशाना बना रही है। यह न्यायसंगत नहीं है। हम इसकी आलोचना करते हैं।
बता दें कि पिछले दिनों कदमा, शास्त्रीनगर में महावीरी झंडे के पास किसी ने पंख और कुक्कुट का छांटन काले प्लास्टिक बैग में बांध दिया था। जिसे लेकर दो गुटों के बीच आपसी विवाद हो गया था। जिसमें प्रशासन को मजबूर होकर 144 धारा लगाना पड़ा था। शहर के माहौल को अशांत करने में तथाकथित लोगों का भी नाम आया था। इस क्रम में अभय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।