Connect with us

क्राइम

गैस सिलण्डर चोरी करने वाला आरोपी गया जेल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

गोलमुरी थाना काण्ड सं0-137/23 दिनांक 27.11.2023 धारा-452/380 भा०द०वि० अज्ञात के विरूद्ध घर के भीतर से गैस सिलण्डर चोरी कर लेने के आरोप में प्रतिवेदित कराया गया था। कल दिनांक 01.12.2023 को गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति सुजल सिन्हा उर्फ राजा सिन्हा, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व० अमरचन्द सिन्हा, सा०-म०सं० टी/2 पटेल नगर भुईयाडीह कृष्टल कॉम्पलेक्स थाना सीताराम डेरा जिला पूर्वी सिहभूम को पुछताछ हेतु पकड़ा गया। पुछताछ के दौरान काण्ड में चोरी गया एक गैस सिलेण्डर के संबंध में बताया कि उक्त सिलेण्डर को चोरी कर भुईंयाडीह में एक ठेला पर पकौड़ा बनाने वाली के घर बंधक रख दिया है तथा अन्य दो सिलेण्डर अलग अलग स्थानो से चोरी करने की बात को स्वीकार किया। जिनके निशानदेही पर काण्ड में चोरी गया एक एवं चोरी गये अन्य दो सिलेण्डर कूल तीन (03) सिलेण्डर को बरामद कर जप्त किया गया तथा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आज दिनांक 02.12.2023 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुजल सिन्हा उर्फ राजा सिन्हा, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व० अमरचन्द सिन्हा, सा०-म०सं० टी/2 पटेल नगर भुईयाडीह कृष्टल कॉम्पलेक्स थाना सीताराम डेरा जिला पूर्वी सिहभूम

छापामारी टीम में शामिल :-

1. पु०नि० सह था०प्र० राजीव रंजन गोलमुरी थाना

2. पु०अ०नि० निलेश कुमार गोलमुरी थाना

3. पु०अ०नि० गोपाल कृष्णा गोलमुरी थाना

4. आरक्षी / अंगरक्षक 822 दिलीप कुमार

5. आरक्षी / 1454 अवधेश कुमार

6. आरक्षी /1977 अनिल खलखो

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *