Connect with us

नेशनल

गृहमंत्री अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे झारखंड: शाम छह बजे पहुंचेंगे रांची, सात जनवरी से मिशन 2024 की करेंगे शुरुआत।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार  06  जनवरी, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल्हान की यात्रा पर आ रहे हैं। वे आज शाम छह बजे झारखंड पहुंचेंगे। गृहमंत्री की इस झारखंड यात्रा को बीजेपी का मिशन 2024 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री आज शाम 6 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे। बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से वे होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 7 जनवरी को शाह सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। 10.45 से 12:30 बजे तक टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विधानसभा -लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। यहां से रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा के तीन महामंत्री और एक अध्यक्ष कैंप कर रहे हैं। गृहमंत्री के चाईबासा आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा को बहुत ज्यादा समय नहीं मिला है, ऐसे में स्वागत को लेकर तैयारियां मिशन मोड में की जा रही है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *